शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: निगोही। मालबोस फैक्टरी के पास सड़क के दोनो ओर बाहन खड़े होने से लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरो ने प्रशासन से बाहन के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग की है। निगोही-बिलसण्डा मुख्य मार्ग पर भटिउरा-पृथ्वीपुर के पास मालबोस कंपनी की एल्कोहल फैक्टरी लगी है। एल्कोहल बनाने के लिए कच्चा माल ट्रक या डीसीएम के माध्यम से मंगाया जाता है। फैक्टरी में आने बाले बाहन गेट के पास सड़क के दोनो ओर खड़े हो जाते है। इस बजह से सड़क पर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे राहगीरो के साथ स्कूल जाने बाले बच्चो एवं महिलाओ को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े होने बाले बाहन को हटवाकर निश्चित स्थान पर बाहन स्टैड बनबाने की मांग की है। ताकि हादसे से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्त...