शाहजहांपुर, सितम्बर 21 -- Shahjahnpur News: तिलहर। 7 दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज बढेपुर गांव के लोगों ने एसडीओ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

गाँव की स्थिति बढेपुर गाँव के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि 7 दिन पहले गाँव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी एसडीओ को उसी दिन दे दी गई थी लेकिन एसडीओ की लापरवाही के कारण 7 दिन बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि गर्मी में बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं का बुरा हाल बना हुआ है। 7 दिनों से पूरा गाँव अंधकार में डूबा हुआ है जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

अन्य समस्याएँ हाल इतना बुरा है कि घरों में लगे इन्वर्टर डाउन हो गए हैं जिनके बैटरे नगर क...