Shahjahnpur News: फिर पहुंचे वित्त मंत्री-नगरआयुक्त, लेकिन सड़क मिली अधूरी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लोहारों वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा कराने के लिए मंत्री सुरेश खन्ना और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सोमवार को फिर निरीक्षण किया। पिछली बार चार-पांच दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सोमवार तक भी सड़क नहीं बन सकी। मौके पर आवास विकास के जेई तो मौजूद मिले, लेकिन एई नहीं पहुंचे। ठेकेदार मोहित अवस्थी ने हाउस होल्ड कनेक्शन के कारण काम रुकने की बात कही और दो दिन में सड़क पूरी कराने का दावा किया। ठेकेदार की बात सुनकर नगर आयुक्त ने जल निगम के एक्सईएन मो. अयाज से जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि कोई हाउस होल्ड कनेक्शन बाकी नहीं है। ऐसे में ठेकेदार के दावे पर सवाल खड़े हो गए। 'हिन्दुस्तान' ने भी ठेकेदार से इस संबंध में बात की, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.