शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकी साहबगंज के औचक निरीक्षण में दो स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने फार्मासिस्ट मठपाल और स्टाफ नर्स अक्षरा मिश्रा के ड्यूटी पर न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया, जहां खिड़की का शीशा टूटा मिला। इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: डीएम की जांच के बाद...