शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव नूरपुर करही मार्ग पर मंगलवार तड़के फसल की रखवाली कर रहे किसान ऋषिपाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुनारा कोठी वाला बाग निवासी 60 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र गंगाराम सोमवार रात खाना खाने के बाद खेत में लगी तोरई की फसल की रखवाली करने गए थे। बताया जा रहा है कि तड़के करीब पांच बजे वह सड़क किनारे पगडंडी पर गमछा ओढ़कर लेटे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 और जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंच...