शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। मृत भाई का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर उसकी चल-अचल संपत्ति हड़पने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरियनपुर निवासी रोशनी देवी पत्नी गंगा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई शिव सिंह की 29 जुलाई 2012 को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि सुशीला देवी पत्नी दाताराम निवासी ग्राम ढाई, थाना मिर्जापुर और सर्वेश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कटौली, थाना अल्हागंज ने साजिश कर शिव सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। प्रमाणपत्र में मृत्यु की तारीख 20 जुलाई 2012 दर्शाई गई थी।शिकायत के बाद जांच में जलालाबाद विकासखंड की ओर से प्रमाणपत्र जारी किए जाने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परशुरामपुरी थाने में 26 नवंबर को ...