शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की भी चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि युवती हाल ही में अपने प्रेमी के साथ गांव पहुंची थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर यूपी-112 और मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एक युवक को हिरासत में लेकर अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने...