शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- प्रेम-प्रसंग की रंजिश में खूनी संघर्ष Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। प्रेम-प्रसंग की खुन्नस में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक युवती के परिजनों ने प्रेमी के चाचा को गली में घेरकर लाठी-डंडों और बंकों से हमला कर मार डाला। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मोहल्ला तहवरगंज निवासी संजीत कश्यप का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। करीब दस दिन पहले युवती उसके साथ घर से चली गई थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। रविवार देर शाम यह विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। बताया जाता है कि रविवार देर शाम संजीत का चाचा रमेश कश्यप (30 वर्ष) पुत्र अंगने लाल घर से निकल...