Shahjahnpur News: प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। प्राथमिक विद्यालय अहिरान द्वितीय में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव (जीएफसी) और नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से कार्यशाला में स्वच्छता, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्टाफ और बच्चों को जागरूक किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी काजल यादव ने किया। प्रधानाध्यापिका अनीता देवी, नगर पंचायत के भारत वीर, मोहम्मद इलियास ने सहभागिता की। ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के राकेश कुमार, सचिन यादव, परविंदर यादव का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.