Shahjahnpur News: प्रशासन ने विवादित संपत्ति का दिलाया कब्जा, सौंपी चाबी
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन में लंबे समय से चल रहे पारिवारिक संपत्ति विवाद का शनिवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में विवादित संपत्ति पर कब्जा दिलाकर लोहे का नया गेट लगवाया और ताला बंद कर चाबी संबंधित हिस्सेदार को सौंप दी। कार्रवाई के दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध जताते हुए प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। गांव चकचंद्रसेन निवासी लोकपाल सिंह की दो पत्नियों के परिवार के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहली पत्नी नेमश्री की पुत्री राकेशा सिंह और दूसरी पत्नी इमली के पुत्र ब्रजेश, अमित, राहुल तथा प्रमोद के बीच मामला न्यायालय में भी विचाराधीन रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.