शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सहकारी संघ के सभापति के द्वारा अपने सगे भाई को संघ में नौकरी पर रखने की शिकायत युवक द्वारा की गई। युवक ने सभापति के प्रधान पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।ढकियारघा गांव के हर्ष कुमार सिंह ने बताया कि सहकारी संघ ढकिया रघा के सभापति राहुल सिंह तथा सचिव नवनीत सक्सेना ने मिलकर सभापति के छोटे भाई रोहित सिंह को नौकरी पर रख लिया है जो कि नियम विरुद्ध है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों सहित संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। हर्ष ने बताया कि इसी की रंजिश को लेकर 30 जून की दोपहर जूनियर हाई स्कूल मैदान के पास सभापति राहुल सिंह के प्रधान पिता राम किशोर सिंह ने उनके साथ मारपीट की और अपनी लाइसेंसी राइफल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बसहाटांड़ मुखि...