शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला और महानगर इकाई की संयुक्त मासिक बैठक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में हुई। इसमें 22 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर स्वागत और पुवायां विधानसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। तनवीर खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भी संगठन गंभीरता से तैयारी कर रहा है। शिक्षक समाज की समस्याओं और अधिकारों को उठाने के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा।पूर्व यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा विधायक राजेश यादव ने कहा कि सपा छात्रों और नौजवानों की शिक्षा व रोजगार के मुद्दो...