शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: निगोही-संवाददाता। पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों ने मेडिकल स्टोर संचालक को पीट दिया। चोटिल युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला खेड़ा निवासी इरशाद (35)मेडिकल स्टोर चलाता है। मेडिकल स्टोर के सामने मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने बाले युवक के इरशाद पर 1200 रुपये आते थे। आज दुकान का नौकर तकादा करने आया,तो गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। नौकर से मारपीट के बाद तीन-चार लोग आए। और इरशाद को पीटने लगे। आसपास के लोगो ने जैसे-तैसे युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इरशाद की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...