शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के ग्रामीण इलाके के अटसलिया विद्युत उपकेंद्र में तैनात लाइनमैन द्वारा मनमानी करते हुए उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने व नया कनेक्शन कराने के नाम पर उगाही करने के साथ गाली गलौज करने के कई ऑडियो वायरल हुए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो वायरल होने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 15 वर्षों से एक ही विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी जितेंद्र उर्फ कल्लू बनतारा फीडर पर कार्य करता है। कार्य करने के दौरान आरोप है कि शाम होते ही शराब के नशे में उपभोक्ताओं को गाली गलौज करता है। वहीं ऐसा ही मामला एक उपभोक्ता अनिल अवस्थी के साथ हुआ। बताया गया कि कनेक्शन जोड़ने के लिए लाइनमैन द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज की, जिसके बाद ...