शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: वन महोत्सव के तहत पौध रोपण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सिकलापुर में वनस्थली शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां वन विभाग के रेंजर दिनेश बडोला ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प से शुरुआत की। इससे पूर्व आयोजन में क्षेत्रीय विधायक चेतराम पहुंचे और उनका स्वागत किया गया। रेंजर दिनेश बडोला, विधायक चेतराम, चेयरमैन पति बाबूराम पासी, स्कूल प्रबंधक प्रेम सागर मिश्र, अध्यक्ष शिव कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, प्रधानाचार्य राम निवास मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा ने एक साथ बरगद, पीपल, पाकड़ का पौधे रोपित किए। साथ ही रेंजर दिनेश बडोला ने विधायक को हरिशंकर व अन्य लोगों को तुलसी पौधा देकर सभी को एक पेड़ लगाने पर जोर दिया है। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

हिं...