शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी रामप्रकाश पुत्र नत्थूलाल ने बुधवार को खुटार थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ की डाल छांट रहा था। इसी दौरान गांव निवासी पवन कुमार पुत्र चिरौंजीलाल वहां पहुंच गया और पेड़ की डाल काटने को लेकर विरोध करने लगा। पीड़ित ने उसे बताया कि पेड़ उसके खेत में खड़ा है, इसलिए वह उसकी डाल छांट रहा है। इसी बात को लेकर पवन कुमार उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घटना के बाद पीड़ित ने खुटार थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए यह भी आरोप लगाया है कि उक्त पवन कुमार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की...