शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: ददरौल। हरदोई रोड स्थित लालबाग के पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गए युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार और तमंचे की बट से युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल अमरपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चेहरे को किया लहूलुहानहमले का विवरण थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढेरा निवासी अमरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लालबाग के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गया था। वहां पहले से मौजूद राहुल उर्फ बड़े निवासी रौसर कोठी, रक्षपाल और चुग्गू निवासी परमाली थाना रामचंद्र मिशन ने उसे देखते ही...