शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की जिला इकाई की मासिक बैठक कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में जिलाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लेने, पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रक्रिया सरल बनाने तथा कोरोना काल की स्थगित महंगाई राहत बहाल करने की मांग उठाई गई। साथ ही राशिकरण की कटौती अवधि 15 से घटाकर 11 वर्ष करने तथा 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की मांग की गई। वरिष्ठ नागरिकों को रेल, बस एवं हवाई यात्रा किराए में छूट, अस्पतालों और बैंकों में अलग काउंटर बनाने तथा मोहल्लों में नियमित दवा छिड़काव कराने की मांग भी उठाई गई। गन्ना...