शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की महाविद्यालय इकाई घोषित की गई। इसमें मयंक कुमार को कॉलेज अध्यक्ष और पूनम को कॉलेज मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने पर जोर दिया गया। इकाई की घोषणा जिला संगठन मंत्री संदीप सागर की उपस्थिति में की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की अपेक्षा जताई। साथ ही महाविद्यालय में शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को जोड़कर छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना है। नई इकाई के मा...