शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव चौढेरा में शनिवार को पुश्तैनी संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र कुमार और विपिन के बीच पुश्तैनी संपत्ति पर अधिकार को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर जुट गए और मारपीट होने लगी। पुलिस ने मौके से जितेंद्र, विपिन, गायत्री और रेखा, सभी निवासी गांव चौढेरा, थाना रामचंद्र मिशन को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: संघर्ष में एक पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर द...