Shahjahnpur News: पुवायां में अधिवक्ता हड़ताल समाप्त
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बार एसोसिएशन पुवायां की हड़ताल गुरुवार 16 अक्टूबर शुक्रवार को समाप्त हो गई। शुक्रवार को एसडीएम सदानंद सरोज के प्रस्ताव पर बार संघ का शिष्टमंडल अध्यक्ष अजय पाण्डेय के नेतृत्व में एसडीएम से मिले। एसडीएम तथा बार संघ के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता में पूर्व की घटना को लेकर खेद व्यक्त किया गया। इस पर शिष्टमंडल ने संतोष जताया, वार्ता के बाद बार-बेंच की आपात बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि शुक्रवार से सभी अधिवक्ता सभी न्यायालयों में पूर्व की भांति नियमित कार्य करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष अजय पांडेय, महामंत्री गौरव शुक्ला ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.