Shahjahnpur News: पुवायां के बीरमपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो सौ घरों की बिजली गुल
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के गांव बीरमपुर में सोमवार रात बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा और आग की लपटें पास स्थित एक मकान तक पहुंच गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, ट्रांसफार्मर फुंकने से दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव की विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर अचानक जलने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण उसे बुझाने में असहाय नजर आए। ट्रांसफार्मर के निकट रहने वाले श्रवण पुत्र जीतराम के मकान तक आग की लपटें पहुंच गईं, जिससे उनके घर का दरवाजा और कुछ घरेलू सामान जल गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.