शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज की कार्यशैली से नाराज बार एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वकीलों ने एसडीएम के स्थानांतरण तक तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि मंगलवार को एसडीएम और वकीलों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में एसडीएम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए न्यायालयों के बहिष्कार का फैसला किया गया। इसके बाद वकीलों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि एसडीएम फोन नहीं उठाते और न ही वापस फोन करते हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: एसडीएम न्यायिक कोर्ट के बहिष्कार का ऐलान उनके इस व्यवहार से वकीलों में रोष है। वकीलों ने कहा क...