शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: ददरौल, संवाददाता। आरसी मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी स्थित बंगला नंबर आठ के पास वीडियो बनाने को लेकर हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने संतोष के खिलाफ शांति भंग की आशंका में पाबंद करने की कार्रवाई की है। वहीं, दुकान संचालक नीलू को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है। पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर किराना दुकान पर जांच करने पहुंची थी। वहां पुष्पेंद्र निवासी अहमदपुर रेती और दुकानदार नीलू के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान संतोष सिंह वीडियो बनाने लगा। पुलिस के मना करने पर विवाद बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: वीडियो बनाने पर हिस्ट्रीशीटर-पुलिस में झड़प के वीडियो वायरल पुलिस उसे हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह भाग निकला। सीओ सिटी देवव्रत व...