शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कक्ष संख्या-42 नुसरत खान ने आरोपी आकाश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट ने आरोपी के गिरफ्तारी संबंधी दावे और पुलिस की कार्रवाई के बीच स्थिति स्पष्ट करने के लिए गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम, सीओ तिलहर और चालक के मोबाइल नंबरों की सीडीआर व लोकेशन सुरक्षित कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी आकाश पुत्र प्रेमपाल निवासी धर्मपुर बिहारीपुर, थाना बिसौली, बदायूं को हुलास नगरा रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार दिखाया था। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने दावा किया कि 21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे वह गंगा एक्सप्रेसवे पर जलालाबाद-शाहजहांपुर टोल प्लाजा से पहले वाहन में सो रहा था। यह भी पढ़ें- पुलिस टीम की ...