शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: कलान। ठेकेदार के कर्मचारी की पिटाई पर पुलिस के रवैए से नाराज चैयरमैन समर्थकों के साथ हाई-वे पर धरने पर बैठ गए। देर रात धरना प्रदर्शन होता रहा। रिपोर्ट दर्ज के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। मामला रविवार शाम का बताया जा रहा है, नगर के उल्फतनगर मोहल्ले के पानी के निकास के लिए मिलीकिया रोड पर नाला निर्माण कार्य हो रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताया जा रहा है कि शाम को मिलीकिया गांव के विपिन अपनी कार से गांव जा रहे थे। कार रोड के किनारे खड़ी ट्राली में लग गई। इसपर विपिन ने कर्मचारी से गाली गलौच करने लगे।कर्मचारी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि कर्मचारी को कार में डाल कर ले जाने का प्रयास का आरोप लगा है। जानकारी होने पर चेयरमैन समर्थकों के साथ कर्मचारी को लेकर थाने पहुंचे।

प...