Shahjahnpur News: पुराने बकायेदार व्यापारियों को ब्याज में 100 फीसदी तक छूट
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राज्यकर विभाग की ब्याज माफी योजना के तहत वर्ष 2017 से पहले के बकायेदार व्यापारियों को ब्याज में 90 से 100 फीसदी तक छूट मिलेगी। योजना की जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें राज्यकर विभाग के उपायुक्त प्रवेश तोमर, उपायुक्त आनंद कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर रमेश कुमार ने व्यापारियों को योजना के प्रावधान बताए। जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में अधिकारियों ने बताया कि 10 लाख रुपये से कम मूल बकाया वाले व्यापारियों को ब्याज में 100 फीसदी छूट दी जाएगी। वहीं, 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक मूल बकाया होने पर ब्याज में 90 फीसदी छूट का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- Meerut News: जीएसटी अफसरों ने ब्याज माफी योजना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.