शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: बंडा। पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने घर पहुंचकर युवक पर लाठी-डंडे और बांका से हमला कर दिया। बचाने आए युवक को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंडा थाना क्षेत्र के लालपुर आजादपुर गांव निवासी सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले गांव के सुशील कुमार से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में 21 अगस्त को सुशील कुमार, उसका पुत्र वतन और एक रिश्तेदार लाठी-डंडे व बांका लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Banda News: दरवाजे पर बैठे युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सियाराम को पीटना शुरू कर दिया।शोर...