Shahjahnpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के बिहार रामनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हरिश्चंद्र की पत्नी कमला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उसका पति खेत देखकर घर लौट रहा था। राजपाल के दरवाजे के पास पहुंचने पर राजपाल, उसके पुत्र रामू, मटकन्नू और वागेश ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हरिश्चंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.