Shahjahnpur News: पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण, श्रीराम को मनाने चित्रकूट पहुंचे भरत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: ओसीएफ श्रीरामलीला मंच बुधवार को राजा दशरथ के पुत्र वियोग में प्राण त्यागने, भरत के चित्रकूट पहुंचकर श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह करने और जयंत प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी के सचिव बलवीर सिंह और आवंटन समिति के विश्वनाथ विश्व ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। मंचन में दिखाया गया कि सुमंत के अयोध्या लौटने पर राजा दशरथ उनसे श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के बारे में पूछते हैं। वन से पुत्रों के वापस न आने के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ भरत और शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलवाते हैं। अयोध्या पहुंचने पर भरत को पूरे घटनाक्रम की जानकारी होती है तो वह व्यथित हो जाते हैं। इसके बाद माता कौशल्या, कैकेयी, सुमित्रा, गुरु वशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.