शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डॉक्टर गौर हरि सिंघानिया टी-20 उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट लीग में पीलीभीत ने रोमांचक मुकाबले में शाहजहांपुर को दो विकेट से हरा दिया। शाहजहांपुर के कप्तान मनोज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 14 ओवर में 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अनुज गुप्ता ने 29 और इरफान ने 11 रन बनाए। पीलीभीत की ओर से जगदीश ने चार विकेट, जबकि प्रफुल्ल और मनोज ने दो-दो विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत की टीम ने आठ विकेट खोकर 17 ओवर में जीत हासिल कर ली। गुरसेवक ने 54 रन की शानदार पारी खेली। शाहजहांपुर की ओर से अनुज गुप्ता ने तीन, जबकि कप्तान मनोज यादव और इरफान रजा ने दो-दो विकेट लिए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पीलीभीत टीम ने शाहजहांपुर को दो विकेट से हराया कप्तान जगदीश को मैन ऑफ द मैच, ग...