शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची के ऊपर अचानक दीवार का पिलर गिरने से उसकी मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कलान तहसील क्षेत्र की रुकनपुर ग्राम पंचायत के मजरा काशीराम नगर निवासी ओमकार के घर मंगलवार देर शाम हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ओमकार के घर के दरवाजे के पास दीवार का पिलर अचानक भरभराकर गिर गया। इसी दौरान घर के बाहर खेल रही उनकी चार वर्षीय बेटी मोहिनी उसकी चपेट में आ गई। पिलर और मलबा बच्ची के ऊपर गिरने से वह दब गई।हादसा होते ही आसपास के लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक...