शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग की स्थिति का आकलन करने पहुंचे समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंगलवार को सामाजिक-आर्थिक तस्वीर की पड़ताल की। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में आयोग ने जनप्रतिनिधियों से ओबीसी वर्ग के लोगों की शिक्षा, रोजगार, भूमि स्वामित्व, कृषि, आय के प्रमुख स्रोत और अन्य व्यवसायों की स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और सरकारी नौकरी में भागीदारी को लेकर भी सवाल किए गए। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा और एसपी सिंह मौजूद रहे। विभिन्न विकासखंडों से आए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, सदस्य और ग्राम प्रधानों से गांव और विकासखंड स्तर पर ओबीस...