शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। तहसील परिसर स्थित पिंक बूथ पर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की जनसुनवाई की। तहसील के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...