शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। पिंक बूथ पर पुलिस की लगातार ड्यूटी रहती है उसके बावजूद भी एक व्यक्ति की उसे चंद कदम की दूरी पर साइकिल चोरी हो गई जो पुलिस के लिए एक सवालिया निशान खड़ा करने वाली बात हो गई है। थाना क्षेत्र के गांव जनकापुर निवासी राम जी पुत्र राजेश रोज की तरह बंदर को लेकर साइकिल से इधर-उधर पैसे मांगता है।जो पैसे मांगने आया था। जिसने अपनी साइकिल दिन के 12:00 बजे राजीव चौक पर जूता चप्पल की सिलाई करने वाले के पास खड़ी कर दी।और वह रुपए मांगने चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी साइकिल वहां से चोरी हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...