Shahjahnpur News: पानी का परीक्षण हुए बिना नहीं बनेगी सड़क: डीएम
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंटा चौराहा के पीछे से देवी प्रसाद स्कूल तक प्रस्तावित सड़क निर्माण में जल्दबाजी पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत के साथ स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पेयजल पाइपलाइन का परीक्षण पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में सड़क निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधूरे परीक्षण के बीच सड़क बनाने से बाद में खोदाई की नौबत आएगी, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद पहले पानी का प्रवाह कर उसकी गुणवत्ता और लीकेज की पूरी जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- Hathras News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.