शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत जिले की उपलब्धि 58.26 प्रतिशत मिली। वहीं टीपीएचएच डेटा में लक्ष्य के सापेक्ष 64.23 प्रतिशत और जीरो पॉवर्टी आयुष्मान लाभार्थी परिवारों की उपलब्धि 21.85 प्रतिशत रही। टीबी स्कोर में जिले को 100 में से 78.29 अंक मिले। आभा आईडी बनाने की प्रगति 58.35 प्रतिशत पाई गई। बैठक में स्वास्थ्य इकाइयों के प्रमाणीकरण की स्थिति भी परखी गई। जिले में कुल 387 स्वास्थ्य इकाइयों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य है। डीएम ने आयुष्मान योजना के सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने और ल...