शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। महंगाई के दौर में अब विकास भवन आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और आम लोगों को सस्ती दरों पर नाश्ता और भोजन मिल सकेगा। गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन परिसर में 'प्रेरणा कैंटीन' का उद्घाटन किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इस कैंटीन में पांच रुपये में समोसा, सात रुपये में चाय और मात्र 50 रुपये में पूरा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम के अनुसार इसका उद्देश्य एक ओर लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ना भी है। यह भी पढ़ें- Nawada News: सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र कैंटीन का संचालन प्रेरणा कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सात महिलाएं कर...