Shahjahnpur News: पांच दिन से लापता बाइक मिस्त्री का बाग में मिला क्षत-विक्षत शव
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: निगोही। पांच दिन से लापता बाइक मिस्त्री शिवकुमार उर्फ शिवा (23) का मंगलवार दोपहर गांव के पूरब आम के बाग में क्षत-विक्षत शव मिला। शव के पास तमंचा पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौत के बाद शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना निगोही क्षेत्र के संडा खास गांव निवासी शिवकुमार उर्फ शिवा गांव के बाहर बस स्टाप पर बाइक मरम्मत की दुकान करता था। परिजनों के मुताबिक 20 अगस्त की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर जाने के बजाय गांव के पूरब स्थित आम के बाग में रुक गया था। वह वहां शराब पी रहा था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसका भाई रामसेवक उसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.