Shahjahnpur News: पांच के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 1.22 लाख पशुओं का टीकाकरण
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में पशुओं के टीकाकरण अभियान की रफ्तार लक्ष्य के मुकाबले काफी धीमी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार करीब पांच लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 1.22 लाख पशुओं का ही टीकाकरण हो सका है। यानी लक्ष्य का लगभग एक-चौथाई भी पूरा नहीं हो पाया है। धीमी प्रगति पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरपी गंगवार ने समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई और सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर टीकाकरण टीमों की नियमित निगरानी की जाए और अधिक से अधिक गांवों में पहुंचकर पशुपालकों को जागरूक किया जाए। साथ ही सभी अधिकारियों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई है। अब सवाल यह है कि जब अभियान पहले से चल रहा था तो लक्ष्य के मुकाबले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.