Shahjahnpur News: पहले जहर पीने का वीडियो, अब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: बंडा। प्रेम प्रसंग में मुकदमा दर्ज होने और शादी की मांग को लेकर एक युवक ने पहले जहर पीने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सूचना डाली, फिर गुरुवार को करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक मुकदमे में राजीनामा और प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा। करीब ढाई घंटे बाद ग्राम प्रधान के समझाने और आश्वासन देने पर वह नीचे उतरा। गांव पंडरी चांदूपुर निवासी सुरेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अनूप का गांव की एक किशोरी से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब आठ माह पहले किशोरी शादी करने की बात कहते हुए अनूप के घर पहुंच गई थी। आरोप है कि किशोरी के परिवार वालों ने शादी से इनकार करते हुए अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। करीब दो माह बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.