शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। बारह पत्थर रोड स्थित मोहल्ला यूसुफजई में सड़क पर बने बड़े गड्ढे की मरम्मत राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। गड्ढे की मरम्मत का काम करीब एक सप्ताह से चल रहा है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते मार्ग बंद पड़ा है और राहगीरों को करीब दो किलोमीटर दूर घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब सात वर्ष पूर्व पूर्व चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता के कार्यकाल में लगभग 38 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण उस समय काफी मजबूती के साथ कराया गया था और लंबे समय तक सड़क की स्थिति ठीक रही।करीब सात दिन पूर्व सड़क की एक साइड में अचानक बड़ा गड्ढा हो गया। इसके बाद इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया...