Shahjahnpur News: परीक्षा और उपस्थिति में अव्वल बच्चों को मिलेगा सम्मान
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने को वार्षिकोत्सव आयोजित किए जाएंगे। 15 फरवरी से 15 मार्च तक होने वाले कार्यक्रमों में परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन, सर्वाधिक उपस्थिति, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सहयोगी अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों को भी सम्मान मिलेगा। प्रत्येक कक्षा से पिछली परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले एक छात्र और एक छात्रा तथा सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक छात्र और एक छात्रा का चयन किया जाएगा। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.