शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय स्तर पर प्रति स्कूल पांच हजार रुपये तक की धनराशि निर्धारित की गई है। यह धनराशि एसएनए स्पर्श के माध्यम से विद्यालयों को जारी की जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह में लाउडस्पीकर, बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था पर अधिकतम 1500 रुपये, अभिभावकों के जलपान पर 1500 रुपये और पुरस्कार सामग्री खरीदने पर 2000 रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे। समारोह का उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना है। विभाग की ओर से विद्यालयों को निर्धारित मदों के अनुसार धनराशि का उपयोग करने के निर्देश दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्...