शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। परिषदीय विद्यालयों के पास संचालित 119 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब विद्यालय परिसर में स्थानांतरित कर बालवाटिका के रूप में संचालित किया जाएगा। इससे बच्चों को सुरक्षित वातावरण के साथ बेहतर शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

बालवाटिका के लाभ महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय की ओर से इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी कर डीपीपो व बीएसए को दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की दूरी परिषदीय विद्यालयों से 200 मीटर तक है और जो वर्तमान में गैर विभागीय भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें संबंधित विद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रत्येक बालवाटिका के लिए विद्यालय में अल...