Shahjahnpur News: परिचालक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती के बाद छुट्टी
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोडवेज विभाग में पांच दिनों से ड्यूटी पर न जाने वाली महिला परिचालक की रविवार को तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे से 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रविवार को प्रियांशी उर्फ दिव्यांशी परिचालक की अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण उसे 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया, जिसके साथ हालात में सुधार होने पर उसे घर भेजा गया। बताया जा रहा कि परिचालक पिछले कई दिनों से अवसाद में थी, इसके चलते अचानक बीमार हो गई। हालांकि चर्चा यह भी थी कि ड्यूटी नहीं मिलने के कारण उसे हार्ट अटैक आ गया। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.