Shahjahnpur News: परशुरामपुरी में निकली 12वीं बाइक जलाभिषेक यात्रा
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। परशुरामपुरी में लगातार 12वीं बाइक जलाभिषेक यात्रा परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान नगर भगवामयी नजर आया और हर-हर महादेव, जय जय परशुराम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। बरेली-कटरा रोड स्थित सराय साधो मोड़ हरदेव थान पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और बाइक से भैंसटा मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा फर्रुखाबाद रोड, तहसील रोड और रामताल बारा पत्थर होते हुए मंदिर पहुंची। श्रद्धालु सांस्कृतिक गीत-संगीत की धुन पर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भैंसटा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री अर्पित भामाशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मधुसूदन गुप्ता की गैरमौजूदगी में तहसीलदार मुकुल मणि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.