शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर पालिका जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के बाद बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहली बार परशुरामपुरी पहुंचे। उन्होंने प्राचीन भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा गुरुकुल के बटुकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी उनके साथ मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मिर्जापुर स्थित रघुवंशी पैलेस के हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस एस्कॉर्ट के साथ उनका काफिला भगवान परशुराम मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम और प्रेस वार्ता के दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली से जुड़े नगर का नाम परशुरामपुरी किए जाने की म...