शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: कलान। परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के गांव में जल निकासी की समस्या बरसात के साथ फिर गंभीर हो गई है। प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद नाला निर्माण शुरू न होने से गलियों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है और गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से नाला निर्माण की मांग की जा रही है। हाल ही में आयोजित जन चौपाल में भी जल निकासी का मुद्दा उठाया गया था। उस दौरान एडीएम अरविंद कुमार ने तहसीलदार को नाला खुदवाकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश के बाद भी संबंधित विभाग ने काम शुरू नहीं कराया। यह भी पढ़ें- Agra News: सवा करोड़ का भूमिगत नाला बना नासूर लगातार हो रही बारिश के चलते अब गलि...