शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: बंडा, संवाददाता। घर में घुसकर बदमाशों द्वारा महिला के कुंडल नोच ले जाने की सूचना पुलिस जांच में पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने पति को परेशान करने की नीयत से लूट की मनगढ़ंत कहानी रच दी थी। बाद में पूछताछ में उसने खुद स्वीकार कर लिया कि उसके कुंडल किसी ने नहीं छीने थे और वे अलमारी में रखे हैं। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रवि कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने पांच अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रात में घर में घुसकर दो बदमाश उनकी पत्नी पारूल के कुंडल छीनकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: विवाहिता के सकुशल मिलने की सूचना उसके पति और विवेचक को दे दी गई। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जा...